धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर बढने का प्रयास करते कांग्रेसी।
- फोटो : Jind
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह द्वारा किसान आंदोलन को पंजाब की बजाय दिल्ली व हरियाणा में करने के बयान के विरोध में भाजपा द्वारा शनिवार को गांधी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सफीदों के कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास मिनी बाईपास पर नारेबाजी शुरू की, दूसरी तरफ से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए मिनी बाईपास पर पहुंच गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच में मिनी बाईपास के डिवाइडर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा दीवार बनाई गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच करीब दो घंटे नारेबाजी रही। इस दौरान कई बार दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को टाल दिया।
इस दौरान डीएसपी पुष्पा खत्री, धर्मबीर खर्ब, जितेंद्र कुमार व नरवाना के डीएसपी साधुराम भी तैनात रहे। करीब दो घंटे तक प्रशासन की सांसे फूली रही। बाद में करीब 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता अपना धरना समाप्त कर चले गए और कांग्रेसियों ने भी नारेबाजी बंद कर दी। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जब पुलिस व भाजपाई हुए आमने-सामने। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तरफ बढ़ रहे भाजपाईयों को रोकते पुलि?- फोटो : Jind
भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सुरक्षा दीवार बनाए खड़े पुलिस के जवान। - फोटो : Jind