फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बाप-बेटा 2.40 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ पकड़े गए बाप-बेटा। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने गोहाना रोड से बाइक सवार रामनगर कॉलोनी निवासी बाप-बेटे को 2.40 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जहां से सिविल लाइन थाना पुलिस में दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हेें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि उनकी टीम 20 मार्च को निर्जन के पास गश्त पर थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की राम कॉलोनी निवासी मनीष और उसका पिता स्वरूप बाइक पर सवार होकर चरस सप्लाई करने जा रहे हैं। जानकारी के आधार पर पिंडरा गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 2.40 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया गया। जहां पर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि चरस कहां से लेक आए थे और किन लोगोें को सप्लाई करते हैं। इसमें अन्य आरोपियों के बारे में भी सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें