फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जम्मू-कटरा हाईवे पर हाडवा और गांगोली गांव के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर से टकराकर घायल बाइक सवार पानीपत के सौदापुर गांव निवासी रोहित की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आशीष घायल हो गया। मंगलवार की रात हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल आशीष का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पानीपत के सौधापुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा रोहित 24 मई को अपनी मां को लाने के लिए बाइक से मोरखी जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त आशीष भी था। जब वे गांगोली और हाडवा गांव के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो वहां पर रिफ्लेक्टर और सांकेतिक नहीं होने के कारण रात को उसके बेटे को सामने कुछ दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक फ्लाईओवर से टकरा गई। इस घटना में उसका बेटा रोहित और उसका दोस्त आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। आशीष को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत जम्मू कटरा हाईवे पर पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें