01जेएनडी27- होली मिलन कार्यक्रम में मंच पर बैठे गणमान्य लोग। स्रोत: कार्यकर्ता
जुलाना। भारत विकास परिषद की तरफ से हनुमान मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने किया। इस दौरान भाजपा नेता विकास आर्य, रमेश जिंदल तथा मुरारी लाल ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में रंगों के त्योहार होली की परंपरा और सामाजिक समरसता पर विशेष चर्चा की गई। मुख्यातिथि डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करते हैं और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी होली के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के रंगों से जीवन को रंगना चाहिए। इस अवसर पर मुकेश गोयल, रामलाल सिंगला, गुरदास, पवन सिंगला, आनंद लाठर मौजूद रहे।