नरवाना। पीएमश्री राजकीय विद्यालय नरवाना में वीरवार को 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन दिवसीय प्राथमिक खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने किया जबकि अध्यक्षता श्रीनिवास जाटान ने की। इस दौरान लड़कों की कबड्डी में भारत स्कूल धरोदी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा द्वितीय रहे।
विजेता टीम नरवाना खंड का प्रतिनिधित्व जिलास्तर पर करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक जिस मेहनत से बच्चों को खेल, शिक्षा और संस्कृति की ओर अग्रसर कर रहे हैं वह निश्चित ही भविष्य में प्रदेश और देश को गौरवांवित करेंगे। उन्होंने प्राथमिक स्तर के खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया। इस मौके पर पीटीआई बलजीत गोयत, प्रेम प्रकाश, सुखबीर सिंह, विनोद, सुशीला, बीरमती, करनैल, राजेश, कपूर सिंह, लक्ष्मी नारायण, बलविंद्र कुंडू और प्रेम भी मौजूद रहे।
खेलों के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे
-कबड्डी लड़के में भारत स्कूल धरोदी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा द्वितीय
-कबड्डी लड़कियां राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरल द्वितीय
खो खो लडक़े भारत स्कूल धरोदी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धरोदी द्वितीय
रस्साकशी लड़के शिक्षा भारती उझाना प्रथम, ज्ञानेंद्र पब्लिक स्कूल कालवन द्वितीय
रस्सा कस्सी लड़कियां शिक्षा भारती उझाना प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरल द्वितीय
दौड़ 100 मीटर लड़के विनय उझाना प्रथम, प्रतीक नरवाना द्वितीय
100 मीटर दौड़ लड़कियां खुशप्रीत नरवाना प्रथम, रिया धमतान द्वितीय
200 मी दौड़ लड़के विनय धरोदी प्रथम, अजय द्वितीय
200 मी दौड़ लड़कियां में रिया धमतान प्रथम, जश्न धमतान द्वितीय
400 मी दौड़ लड़के आदित्य धरोदी प्रथम, साहिल संदीप द्वितीय
400 मी दौड़ लड़कियों में भूमि धमतान प्रथम, वंशिका कालवन द्वितीय
रिले रेस 100 गुणा चार लड़कों में भारत स्कूल धरोदी प्रथम, सरस्वती स्कूल धमतान द्वितीय
रले रेस 100 गुणा चार लड़कियों में सरस्वती स्कूल धमतान प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा द्वितीय