फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महाराजा अग्रसेन मंदिर में 24 को होगा भजन-कीर्तन

Sat, 22 Aug 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी08-महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार यानी 24 अगस्त को विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि मंदिर में भजन-कीर्तन निरंतर होते रहते हैं। सावन माह के सोमवार को यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पुजारी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से सावन के पावन माह में भगवान शिव की आराधना का संदेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें