07जेएनडी15: सेवानिवृत हुए भगत राम। स्रोत स्वयं
उचाना। उचाना खुर्द निवासी भगत राम विजिलेंस ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गांव के सरकारी स्कूल से मैट्रिक पास कर राजकीय महाविद्यालय जींद से गणित और अर्थशास्त्र विषय में स्नातक डिग्री लेने के बाद भगत राम की 30 अक्तूबर को पंजाब नेशनल बैंक बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में क्लर्क/ कैशियर के पद पर नियुक्ति हुई। इस दौरान सीएआईआईबी परीक्षा पास करने के बाद लगातार पदोन्नति प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सतर्कता अधिकारी के पद पर होती गई।
37 वर्ष दो महीने की नौकरी कर 31 दिसंबर को भगतराम सेवानिवृत्त हुए। भगतराम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने आगरा, लखनऊ ,देहरादून, कलकत्ता लुधियाना, पोर्ट ब्लेयर, अलवर, जयपुर, शिमला, गोवा जैसे बड़े बड़े शहरों में नौकरी कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ जैसे अनेकों राज्यों से अलग-अलग अनुभव लिए। इसी दौरान वर्ष 2011 से 2016 तक दिल्ली में पीएनबी इंटरनेशनल लिमिटेड लंदन में प्रतिनियुक्त हुए और विदेशी कारोबार, राजकोषीय व्यवसाय और विश्वव्यापी अंतर बैंक वित्तीय दूरसंचार सोसाइटी के प्रभारी रहे। हरियाणा व चंडीगढ समेत नौ सर्कल्स की सतर्कता कमेटी के और लेखा परीक्षा समिति के भी स्थाई सदस्य रहे। वर्तमान में पंचकूला में स्थित मुख्य कार्यालय सतर्कता विभाग में बतौर सतर्कता अधिकारी (मु.प्र.) कार्यरत थे। इसके कार्यक्षेत्र में हरियाणा व चंडीगढ़ में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का उचित निरीक्षण करना व शिकायतों की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रधान कार्यालय (विजिलेंस प्रभाग) नई दिल्ली को भेजना रहा है। इस इवसर पर बैंक के उच्च अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व विधायक रामफल चिराना, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मा.जय भगवान, खुशीराम प्रवक्ता अर्थशास्त्र मौजूद रहे।