07जेएनडी34-प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ। संवाद
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. योगिंद्रपाल सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी टेकराम ने शिविर के सात दिनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. योगिंद्रपाल सिंह, सुरेश, राजेश व सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद