फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिविल अस्पताल में सुंदरीकरण का काम शुरू, दो करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
28jjrp09- सिविल अस्पताल में चल रहा बि​ल्डिंग पर काम। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें पूरे अस्पताल की बिल्डिंग पर रंग-रोगन के अलावा दरवाजे, खिड़कियां बदलने के साथ-साथ अन्य कई काम किए जाएंगे। अगले 15 दिन में यह काम पूरे किए जाएंगे।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को बजट जारी कर दिया है। खास बात यह है कि अगले 15 दिन में सिविल अस्पताल पूरी तरह से चकाचक नजर आएगा। खुद स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारी प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पार्किंग की लंबे समय से मांग की जा रही थी। यहां पर नगर परिषद की ओर से पार्किंग के लिए मार्किंग भी की गई है। उसके बावजूद गाड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते अब यहां अलग से पार्किंग तैयार की जा रही है।
इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। बिल्डिंग के सामने खाली स्थान पर शेड लगाकर पार्किंग एरिया तैयार करवाया जा रहा है। इसमें लगभग 40 गाड़ियां आसानी से खड़ी हो सकेंगी।

लगाए जाएंगे लाइटिंग वाले बोर्ड
सिविल अस्पताल में अलग-अलग जगहों पर लाइटिंग वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। मुख्य एंट्री गेट पर बड़ा लाइटिंग बोर्ड लगाया जाएगा। लाइट व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। अलग-अलग जागरूकता पेंटिंग और स्वास्थ्य संबंधी पेंटिंग बनाई जाएंगी। जहां पर टाइल टूटी या खराब हो चुकी हैं, उनको बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


रंग-रोगन का काम भी जारी
सिविल अस्पताल की पूरी बिल्डिंग में रंग-रोगन का काम भी किया जा रहा है। फिलहाल फ्रंट एरिया में रंग-रोगन का काम जारी है। एमएस कार्यालय और ओपीडी के पास काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य गेट का काम पिछले एक सप्ताह से किया जा रहा है।

वर्जन
सिविल अस्पताल के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर लगभग दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। -सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें