14जेएनडी26-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन गुजरती है। संवाद
- फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग के बुढलाडा स्टेशन पर बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव होगा। बुढलाडा के गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब में समागम होगा। इसमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि प्रदेशों की साध-संगत पहुंचेगी। इसको लेकर यह ट्रेन 20 से 28 मार्च तक बुढलाडा में ठहराव करेगी।
ट्रेन 10 बजकर 59 मिनट पर बुढलाडा पहुंच कर यहां दो मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए चलेगी। वहां दोपहर बाद 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 20410 वापसी में बठिंडा से तीन बजकर 55 मिनट पर चलेगी। जो चार बजकर 44 मिनट पर बुढलाडा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे दिल्ली की ओर जाएगी। वहीं
रेलवे जंक्शन के अधीक्षक जसमेर कुंडू का कहना है कि बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का बुढलाडा में अस्थाई तौर पर दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 20 से 28 मार्च तक होगा।