फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 शाखाओं में 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 09 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एसबीआई की शाखाओं में कामकाज सामान्य रहा और अन्य बैंकों के अधिकारी ही बैंकों में पहुंचे। कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण जिले भर की करीब 190 शाखाओं में 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


जिले भर में सरकारी बैंकों की 200 से अधिक शाखाएं हैं। इनमें शुक्रवार को एसबीआई की शाखाओं में हड़ताल का असर नहीं रहा। अन्य बैंकों में कामकाज ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई बैंकों की एटीएम मशीन भी जवाब दे गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को कैश के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

निजी बैंक बने सहारा
डिमांड ड्राफ्ट व अन्य काम करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए निजी बैंक सहारा बने। सरकारी बैंक बंद होने के कारण निजी बैंकों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। सरकारी बैंकों में बने सेल्फ सर्विस एरिया में भी उपभोक्ताओं की लंबी कतार नजर आई। सेल्फ सर्विस एरिया ने एटीएम के साथ पासबुक पूरी करने और कैश जमा करवाने की मशीन की भी सुविधा रहती है।
विज्ञापन


बैंकों के अधिकारी काम पर थे। क्लर्क स्तर के कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण कामकाज काफी प्रभावित रहा है। लोगों को पहले से हड़ताल की सूचना थी, ऐसे में अधिकतर लोग बैंक के काम के लिए निकले ही नहीं।
विज्ञापन

मिथलेश कुमार झा, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें