फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बांगर की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जीते 4 स्वर्ण पदक

Tue, 15 Apr 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी13-बैंकॉक में हुई किक बॉक्सिंग में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली रिद्धिमा कौशिक। स्रोत परिज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उचाना। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित हुए किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में बांगर की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने चार स्वर्ण पदक जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भौंगरा गांव की रिद्धिमा कौशिक 31 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

लाइट कांटेक्ट 55, 60 किलोग्राम भार में भी स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले किक लाइट इवेंट के 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम वजन भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक भारत के लिए जीतकर बांगर, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। वॉको इंडिया किक बॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ल्ड कप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगभग 42 देशों के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। रिद्धिमा कौशिक ने लाइट कांटेक्ट 55, 60 और किक लाइट इवेंट के 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम वजन में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। टीम में शामिल दूसरे खिलाड़ियों ने भी मेडल जीते हैं। पोती की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए दादा ओमप्रकाश भौंगरा और पिता सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि रिद्धिमा कौशिक निरंतर किक बॉक्सिंग में मेडल जीत रही है। बेटी आज बेटे की तरह शिक्षा और खेलों में नाम रोशन कर रही है। रिद्धिमा कौशिक ने कहा कि उनके परिवार वालों ने शुरू से ही खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर रिद्धिमा कौशिक को विधायक देवेंद्र अत्री, शिक्षाविद मास्टर रामप्रसाद, समाज सेवी वीरेंद्र करसिंधु, धर्मवीर आर्य और दयानंद मित्तल ने कहा कि बेटी रिद्धिमा कौशिक पर उन्हें नाज है, जिसने बांगर के नाम रोशन करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें