फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में बनाए जा रहे फुटपाथ निर्माण कार्य पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे में नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे फुटपाथ का ठेका दिया गया था। इसका 24 दिसंबर को जुलाना की विधायक विनेश फोगाट ने निरीक्षण किया था। जुलाना में हांसी रोड पर 800 मीटर की दूरी तक 50 लाख की लागत से फुटपाथ को पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन

जुलाना हलके के गांवों का दौरा कर रही कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने फुटपाथ का निरीक्षण किया और मौके पर जेई कृष्ण कुमार को बुलाकर फुटपाथ को उखड़वाया और सैंपल लेने के लिए पेटी से माप किया। माप करने पर फुटपाथ में रोड़ा कम मिलने पर जेई को जमकर फटकार भी लगाई थी। निर्माण कार्य में आठ इंच की जगह केवल तीन इंच ही रोड़ा डाला गया था। जिस पर विधायक ने जुलाना नगरपालिका के सचिव पूजा साहू से फोन पर बात की। नपा सचिव ने मौके पर पहुंच कर जांच की और रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी। ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा निर्माण कार्य भी रुकवा दिया और पेमेंट भी रोक दी गई है।
वर्जन

निर्माण कार्य में रोड़ा कम मिलने पर ठेकेदार की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है और पेमेंट भी रोक दी गई है। रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दी गई है। जैसे भी आदेश होंगे, कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार को पेमेंट नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पूजा साहू, नपा सचिव जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें