फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बागनवाला में खेल सुविधाओं का टोटा, मैदान और योगशाला के अभाव में भटक रहे युवा

विज्ञापन
10जेएनडी24: बागनवाला गांव में खेल सुविधा नहीं होने की जानकारी देते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रामराय। रामराय से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव बागनवाला में खेल सुविधाओं का अभाव युवाओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गांव में न तो खेल मैदान है और न ही योगशाला। खेल नर्सरी की सुविधा भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में युवाओं को योग और व्यायाम के लिए गांव से बाहर रजबहे और नहरों की पटरियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खेल सुविधाएं नहीं होने से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान प्रभावित हो रहा है। सरपंच सुनील पवार ने बताया कि गांव में शुरुआत से ही खेल मैदान और योगशाला की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग को लेकर कई बार जिला खेल अधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि खेल और योग का अभ्यास करने के लिए युवाओं को शहर की ओर जाना पड़ता है जिससे समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होती है। सरपंच सुंदर पवार और ब्लॉक समिति सदस्य रितु देवी ने बताया कि अब गांव में खेल सुविधाएं विकसित करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द खेल मैदान विकसित करने, योगशाला बनाने और खेल नर्सरी शुरू करने की मांग की है। खिलाड़ियों संजय, दिनेश, राजू, संदीप, राकेश, सुरेश, अमन, दीपक, जोगेंद्र, सोनू, प्रदीप, आकाश, सौरभ और सचिन ने कहा कि गांव में खेल मैदान मिलने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और वे जिला व राज्य स्तर पर गांव का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें