फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। धरने पर मौजूद सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा नगर पालिका संघ के आह्वान पर नगर पालिका व नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। नगर परिषद नरवाना में कर्मचारियों ने राजो देवी की अध्यक्षता में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए राजो देवी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 13 मई 2026 को सरकार के साथ हुए समझौते को जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि समझौते को लागू करने संबंधी पत्र जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रवीण कुमार, सत्यवान, राजाराम, बंटी बेदी, कृष्ण कुमार, राकेश, राजेश, सुनील, पप्पू, गुलजारी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें