फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरओ कार्यालय का कारनामा: बी. कॉम पास को चपरासी, आठवीं पास को क्लर्क, 10वीं पास को बनाया कानूनगो

Tue, 15 Feb 2022 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

आरटीआई में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां करने का खुलासा हुआ। एनएचएआई की परियोजना 152 डी के लिए नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंधा बांटे सिरणी अपने-अपने को दे। यह कहावत लागू हो रही है हरियाणा के जींद के डीआरओ कार्यालय में हुई नियुक्तियों पर। डीआरओ कार्यालय में हुई नियुक्तियों में यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरकारी नियम के अनुसार क्लर्क के पद के लिए स्नातक होना जरूरी है लेकिन आरटीआई में खुलासा हुआ है कि आठवीं पास को ही क्लर्क बना दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा कानूनगो के लिए भी योग्यता स्नातक होनी चाहिए, लेकिन 10वीं पास को ही नियुक्त कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि चपरासी के लिए आठवीं पास की शैक्षिक योग्यता है। बावजूद इसके बी. कॉम पास युवक नरेंद्र को इस पद पर नौकरी दे दी गई। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की नियुक्ति हुई है, यह आपस में रिश्तेदार हैं।

नरवाना रोड निवासी एडवोकेट वीरेंद्र जांगड़ा ने डीआरओ से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। इसमें एनएचएआई की परियोजना 152 डी (शाहबाद से कोठपुतली नेशनल हाईवे) के लिए लिए पटवारी, कानूनगो, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चपरासी व अकाउंटेंट पदों पर हुई नियुक्तियों की जानकारी मांगी गई थी। जांगड़ा के अनुसार आरटीआई से मिली सूचना में बताया गया है कि आठवीं पास संदीप को क्लर्क के पद पर जुलाई 2018 में नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन


संदीप के ही दसवीं पास भाई जयबीर को कानूनगो के पद पर फरवरी 2019 से नौकरी दी गई। जांगड़ा के अनुसार इस पद के लिए भी योग्यता बीए पास तथा डिप्लोमा होना जरूरी है। जयबीर का लड़का अंकित 12वीं पास है। जिसे पटवारी के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इसके अलावा सोनिया नामक महिला को अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह साक्षी को एनएचएआई 352-ए की परियोजना के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्त दी गई है। साक्षी एक नियमित पटवरी की पत्नी हैं। देवी लाल व पृथ्वी सिंह को भी पटवारी के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों को हरियाणा सरकार ने भर्ती में शामिल होने के बाद गड़बड़ी मिलने पर भर्ती करने पर रोक लगाई हुई है। जांगड़ा का कहना है कि नियमों के अनुसार उक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन मांगे जाने थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

यह मामला जानकारी में आ गया है। मैंने अभी कुछ दिन पहले ही जींद में कार्यभार संभाला है। मंगलवार को इस मामले का पता लगाया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -राजेश खयालिया, डीआरओ

 

मैनें दो-तीन दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। मंगलवार को मामले का पता किया जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें