फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आयुष ने शॉटपुट में दूसरा, लॉन्ग जंप में तीसरा स्थान हासिल किया

विज्ञापन
14जेएनडी09: ​​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जींद। खरकभूरा गांव में 13 अगस्त को आयोजित अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डोहाना खेड़ा गांव के आयुष ने शॉटपुट में दूसरा और लॉन्ग जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। आयुष गांव के ही सिरडी साईं स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

आयुष के पिता व गांव के पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सुकृति भी खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सुकृति ने हाल ही में आयोजित अंडर-14 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शॉटपुट में प्रथम और डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। सुकृति फिलहाल नौवीं कक्षा में पढ़ रही है।
धर्मबीर सिंह ने कहा कि सुकृति की उपलब्धियों से प्रेरित होकर आयुष भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बेटे और बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

आज बेटियां भी बेटों के समान पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर और प्रोत्साहन दिया जाए तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें