फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हेल्प डेस्क लगाकर वोटर आईडी बनवाने के लिया किया जागरूक

Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता हेल्प डेस्क लगाया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य बबीता पवार ने की। यह हेल्प डेस्क कॉलेज की छात्राओं के वोटर आईडी कार्ड बनवाने और मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाने के बारे में लगाया गया ।
विज्ञापन

बबीता पवार ने छात्राओं को बताया कि वे अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्राओं को बताया गया कि वे ऑनलाइन फॉर्म-6 डाउनलोड करके वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वोटर सर्विस पोर्टल की साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद कुछ छात्राओं के ऑफलाइन फॉर्म नंबर भरे गए, ताकि उनके वोटर आईडी कार्ड बनवाए जा सकें। इसके अतिरिक्त छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब के इंचार्ज रमेश कुमार और क्लब सदस्य रविंद्र, ग्रीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें