फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! फिर से शुरू हुआ कार सवार बाबा की ठगी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! शहर में तीन माह बाद एक बार फिर कार सवार बाबा प्रवेश कर गया है। यह बाबा राहगीरों को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाता है और उनको आशीर्वाद देने या फिर पैसे दोगुना करने और अपनी जेब से 100 रुपये देकर इनको घर के मंदिर में रखने की बात कहकर बहलाता है और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर पैसे व जेवरात लेकर फरार हो जाता है। इसी तरह से 29 जुलाई को खरकबुरा से गुरुग्राम जा रहे एक परिवार के साथ ठगी कर सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी व एक टीका निकालकर ले गया।
विज्ञापन

इस तरह से राहगीरों को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाकर उनके जेवरात व पैसे लेकर फरार होने की वारदात छह महीने पहले शुरू हुई थी। इसके बाद लगभग तीन माह तक दस से ज्यादा वारदात को शहर के आसपास के क्षेत्र में अज्ञात बाबा ने दी। जिसका सुराग आज तक भी पुलिस नहीं लगा सका। अब तीन महीने बाद खरकबुरा गांव से दिल्ली जा रहे एक परिवार को भी इस बाबा ने अपना शिकार बनाया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि वह अपने गांव से गुरुग्राम जा रहा था तो बिशनपुरा गांव के पास उनकी कार खराब हो गई। इस दौरान एक नौजवान बाबा में आया और उनको असथल बोहर का रास्ता पूछने लगा। जब उन्होंने रास्ता बताया तो उस बाबा ने महिला को 100 रुपये देकर इनको अपने घर के मंदिर में रखने की बात कही और कहा कि इन रुपयों को कभी प्रयोग में नहीं लाना। इससे घर में बरकत होगी। इसके बाद उन्होंने भभूती लगाने की बात कही और उनसे पैसे मांगे। जब पैसे दिए तो पैसे कम होने पर वापस कर दिए और कहा कि अब जो सोने के जेवरात हैं। उन पर भी भभूती लगवाओ। उनको पता ही नहीं था कि वह क्या कर रहा है। जो बाबा ने उनको कहा वह करते रहे। इसके बाद उन्होंने उसके गले से सोने की चैन, हाथों की उंगलियों से सोने की अंगूठी व एक सोने का टीका खुद ही निकाल लिया और कार में सवार होकर फरार हो गया। इसके कुछ समय बाद उनको सूझबूझ आई तो बाबा वहां से फरार हो चुका था।
विज्ञापन

इन लोगों के साथ की जा चुकी बाबा द्वारा ठगी
19 मार्च को पालवां निवासी दंपती को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाकर उनको आशीर्वाद दिया और दोनों को 150 रुपये भी दिए। इसके बाद दंपती को राशि दोगुना करने का लालच देकर उनके 49 हजार रुपये ठग लिए। यह लोग निडानी गांव में अपनी रिश्तेदारी से खरीदी गई भैंस के पैसे देने जा रहे थे।
19 मार्च को ही सिंधवी खेड़ा गांव के पास बुटाना निवासी रामफल को कार सवार बाबा ने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और उसको सम्मोहित कर 7500 रुपये तथा सोने की अंगूठी निकाल ली। रामफल किसी काम से जींद आ रहा था।
20 मार्च को नरवाना रोड पर पुल के निकट एक दंपति को बातों में उलझा कर बाबा 56 हजार रुपये की नकदी व सोने की अंगूठी लेकर हुआ फरार।
---
23 मार्च को ईक्कस गांव के निकट जवाहर नगर जींद निवासी रणबीर को बातों में उलझा कर दो सोने की अंगूठी व 12 हजार रुपये की नकदी लेकर हुआ फरार।
26 मार्च को बाइक सवार सच्चाखेड़ा निवासी सुमन व उसके पिता रामदिया को गांव बद्दोवाल के नजदीक कार सवार बाबा ने रुकवाकर कोथ कलां के डेरा पर जाने का राश्ता पूछा और उनको सम्मोहित करके बाबा ने उंगली में पहनी सोने की अंगूठी व गले में पहनी सोने की चेन ठग ली।
20 अप्रैल को लखमीरवाला गांव निवासी दलबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिंडारा बणी तीर्थ की जमीन के पास से गुजर रहा था इस दौरान गाड़ी में बाबा वहां पर बाबा आया और मालसिवाना जाने का रास्ता पूछा और बीड़ी मांगी और बाबा ने उससे पांच हजार रुपये व सोने की अंगूठी ले ली और वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने की एडवाइजरी जारी, कोई भी रास्ते में रोके तो रहें सावधान
डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बाबा की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। लोगों को इनसे बचने के लिए भी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस तरह से कोई रास्ते में रोककर किसी प्रकार से रुपये दोगुने करने या फिर जेवरात मांगने और आशीर्वाद देने की बात कहे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और उनसे खुद भी सावधानी बरतें, ताकि लोग धोखाधड़ी से बच सकें।
विज्ञापन

पुष्पा खत्री डीएसपी मुख्यालय जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें