हथवाला गांव में वैक्सीन लगवाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Jind
जिले में शुक्रवार को 5896 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली तथा 3280 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले के 288776 लोगों को पहली तथा 61981 को दूसरी डोज लग चुकी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली तथा चार को दूसरी डोज लगाई गई। किसी भी फ्रंट लाइन वर्कर ने कोई डोज नहीं लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4462 लोगों को पहली तथा 813 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 979 लोगों को पहली तथा 1361 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 453 लोगों को पहली तथा 1102 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में 288776 को पहली तथा 61981 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
आज इन काउंटरों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
नागरिक अस्पताल जींद, रजाना कलां, पीएचसी सिवानामाल, सीएचसी उचाना, अर्बन पीएचसी एक व दो नंबर, नागरिक अस्पताल नरवाना, सीएचसी मुआना, नागरिक अस्पताल सफीदों, पीएचसी अमरगढ़, सीएचसी जुलाना, पीएचसी रामराय, पीएचसी निडाना, शामलो कलां, पीएचसी धमतान में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।