फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जमीन पर कब्जे का प्रयास, फेसिंग उखाड़ी

Sun, 18 Jan 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खेमावती में एक परिवार ने जमीन पर कब्जा करने के लिए पेड़ों को तहस-नहस कर दिया। साथ ही फेंसिंग उखाड़ दी। पुलिस ने मामले में एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामराय निवासी राजवीर सिंह सैनी ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसने भाई सुधीर के साथ 11 अक्तूबर 2007 को गांव खेड़ा खेमावती में 16 कनाल आठ मरले जमीन खरीदी थी। अदालत के आदेश के बावजूद इंतकाल में गलत ततीमा को ठीक नहीं किया गया। जमीन की कीमत बढ़ने के कारण आठ दिसंबर 2025 को सुल्तान सिंह, कप्तान सिंह, राजमल, सज्जन सिंह और बलवान आदि खेत में पेड़ों को तहस-नहस कर दिया। खेत की फेंसिंग भी उखाड़ कर साथ ले गए।
आरोपियों ने पीड़ित, भांजे रमेश और कई अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब एसपी को शिकायत दी तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें