फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंत्री कृष्ण कुमार ने गांव के मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया

Sun, 18 Jan 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव लोन में शनिवार को डॉ. प्रवीण नैन की स्मृति में डॉ. प्रदीप नैन ने ग्रामीण जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया। रक्तदान व निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने डॉ. प्रवीण नैन की याद में बनाए गए गांव के मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया, जिस पर जिला परिषद द्वारा 11 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
मंत्री ने गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ब्राह्मण चौपाल तथा पांच-पांच लाख रुपये से बनने वाली कुम्हार और लौहार चौपाल का नींव पत्थर भी रखा। बेदी ने कहा कि क्षेत्र का विकास सर्वाेपरि है। ग्रामीण विकास के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए साल में नरवाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की नई उड़ान मिलेगी और कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

शिविर के दौरान 90 लोगों ने रक्तदान किया। 350 लोगों की आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर राजेश टांक, डॉ. कृष्ण कुमार नैन, सुरेंद्र नैन, डॉ. अमित सैन, डॉ. दीपक नैन व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें