फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े फाड़ने का आरोप

Mon, 15 Jan 2024 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास, कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने चरखी दादरी के रहने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चरखी दादरी के गांव बौंद निवासी रॉकी 13 जनवरी की रात को उनके घर में घुस गया और उनकी नाबालिग बेटी के कपड़े फाड़ने के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उनकी बेटी डर के मारे चिल्लाई तो आरोप वहां से भाग गया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें