फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माता-पिता और बेटे पर हमला, 11 नामजद

Tue, 02 Jul 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विकास नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति और माता-पिता पर लाठी-डंडों से हमला करने पर शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति की पत्नी समेत मायका पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी ने उससे 50 हजार रुपये अपने मायका में देने के लिए मांगे थे। उसके पास इतने रुपये नहीं होने के कारण उसने देने में असमर्थता जताई, लेकिन इस बात को लेकर उसकी पत्नी ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया। जिसके बाद वह घर जाने की बात कहने लगी। इस पर वह 23 जून को ईक्कस गांव के बस अड्डे से अपनी पत्नी को बस में बैठाकर वापस आ गया। दोहपर बाद लगभग दो बजे उसी दिन उसकी पत्नी अपने मायका भाटला से अपने पिता चमन, बंटी, विकाश, पवन, बल्लु, राहुल, संदीप, लंबो पत्नी रत्न, चंद्रो, भानी को लेकर आई। जिन्होंने आते ही उस पर तथा उसके माता पिता पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उनको छुड़वाया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने हिसार जिले के भाटला गांव निवासी सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें