फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टिकट काउंटर में बंद एटीवीएम, लाइन में लग रहे यात्री

विज्ञापन
25जेएनडी15: टिकट काउंटर वाले कमरे में बंद करके रखी एटीवीएम । संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) हटाने से परेशानी बन गई है। स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के बजाय कम हो रही हैं। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है और समय की भारी बर्बादी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले प्लेटफॉर्म पर खुली जगह में लगी यह मशीन यात्रियों को सुविधा दे रही थी। हाल ही में रेलवे प्रशासन ने इसे टिकट काउंटर वाले ऑफिस के अंदर बंद करके रखा है। यात्रियों का कहना है कि मशीन बाहर लगी होने से वह कुछ ही सेकेंड में टिकट निकालकर आगे बढ़ जाते थे।
खासकर रोजाना सफर करने वाले यात्री, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग इससे राहत महसूस करते थे। स्टेशन पर सुबह और शाम के समय भारी भीड़ रहती है। ऐसे में टिकट काउंटर पर पहले से ही लंबी कतारें लगती हैं।
विज्ञापन

यात्री अनिल, विजय, मनीष, विनोद ने बताया कि मशीन से टिकट लेने में कुछ सेकेंड लग जाते थे, जबकि अब बाहर टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ा होने पर 10-15 मिनट लग जाते हैं। यात्रियों ने स्टेशन प्रशासन से मांग की है कि एवीटीएम मशीन को दोबारा लगाया जाए, ताकि भीड़भाड़ कम हो और यात्रियों को राहत मिल सके।
वर्जन

एटीवीएम का ठेका पूरा हो चुका था जिसकी वजह से मशीनों को बंद करके अंदर रखा गया है। वहीं अपने कांटेक्ट के तहत नई मशीन स्टेशन पर रखी जाएगी। इसके बाद यह सुविधा यात्रियों के लिए दोबारा से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


–रणधीर, एसएस, रेलवे स्टेशन नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें