फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धमतान साहिब में पहली बार होगा तीन दिवसीय शहीदी समागम

विज्ञापन
25जेएनडी21 : धमतान साहिब में 20 एकड़ में बनाया गया टेंट सिटी। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। गांव धमतान साहिब स्थित गुरुद्वारा में पहली बार गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर तीन दिवसीय समागम 28, 29 और 30 नवंबर तक लगातार चलेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पूरे गांव में तैयारियां चल रही हैं। समागम की खासियत है कि 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इनमें देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा इन दिनों पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग चुका है। मुख्य मंच पर तीनों दिन श्री हरमंदर साहिब (अमृतसर) के रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी की मधुर कीर्तन सेवा की जाएगी। वहीं कथा प्रवचन का कार्यक्रम भी चलेगा। जगह-जगह झालरों और टेंटों से सजावट की गई है।
जमीन पर बिछाए गए मेट और गार्डनिंग एरिया में लगाए गए विभिन्न प्रकार के फूल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समागम से पहले ही हजारों की संख्या में लोग गुरुद्वारा पहुंचकर तैयारियों को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, मैनेजर रुपिंदर सिंह, प्रचारक चरणजीत सिंह और बलविंदर सिंह खालसा सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे।
बॉक्स

समागम को लेकर यह किए है इंतजाम
गुरुद्वारे के पीछे 20 एकड़ में टेंट सिटी बनाई गई।
25-30 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था।

बड़े टेंट हॉल तैयार, जहां हजारों लोग ठहर सकते हैं।

गठरी घर व जोड़ा घर बनाए गए।

अतिरिक्त सिंपल टेंट भी लगाए जाएंगे।

तीनों दिन मेडिकल कैंप, दस्तार कैंप और ब्लड कैंप लगेंगे।

बॉक्स

जिला परिषद प्रतिनिधि रंगीराम वासी धमतान साहिब ने बताया कि समागम को लेकर गांव की एक बैठक हुई। इसमें पूरे धमतान साहिब गांव ने एक मत कर यह निर्णय किया कि पूरा गांव तीनों दिन समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेगा। इसमें श्रद्धालुओं को लंगर वितरित करना, बर्तन धोने की सेवा, दूध की सेवा और श्रद्धालुओं के पैर धोना शामिल रहेगा।

25जेएनडी21 : धमतान साहिब में 20 एकड़ में बनाया गया टेंट सिटी। संवाद।

25जेएनडी21 : धमतान साहिब में 20 एकड़ में बनाया गया टेंट सिटी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें