दोनों एशियन गेम्स में थाइलैंड को हराने चाली कबड्डी टीम की खिलाड़ी हैं। कांस्य पदक पक्का हो गया है। टीम से गोल्ड की उम्मीद है। प्रियंका, आशा और मोनिका का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है।
एशियन गेम्स में जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की दो खिलाड़ियों साक्षी और मुस्कान ने कांस्य पदक पक्का कर लिया है। भारतीय टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स में थाईलैंड की टीम को 32 अंकों से हरा दिया। मुस्कान ने कॉर्नर और साक्षी ने अपनी रेड के दम पर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को भारतीय टीम का सेमिफाइनल मुकाबला नेपाल के साथ होगा। विवि की पांच छात्राएं एशियन गेम्स में भाग ले रही हैं। इनमें दो खिलाड़ी मुस्कान व साक्षी कबड्डी, जबकि प्रियंका, आशा व माेनिका का चयन भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ है।
साक्षी ने रेड और मुस्कान ने कॉर्नर खेलते हुए टीम को जीत दिलाई
विवि खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि भारतीय टीम ने कबड्डी में 54 अंक बनाए, जबकि थाईलैंड की टीम 22 अंकों पर ही सिमट गई। साक्षी ने अपनी रेड और मुस्कान ने कॉर्नर खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने थाइलैंड की टीम को 32 अंकों से हराया। भारतीय टीम से उन्हें गोल्ड मेडल की उम्मीद है। डॉ. देशवाल ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी पहले भी कबड्डी में सीआरएसयू का नाम रोशन कर चुकी हैं।