फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्दी बढ़ते ही शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर सजे हीटर

विज्ञापन
फोटो नंबर-28शहर की एक दुकान में हीटर की खरीदारी करते लोग । संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिससे लोगों ने अब गर्म कपड़े और हीटरों की तलाश शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

शहर के बाजार में स्थित लगभग एक सौ से अधिक दुकानों पर विभिन्न प्रकार के रूम हीटर, ब्लोवर, हैलोजन और क्वार्ट्ज हीटर की बिक्री शुरू हो गई है।
दुकानदारों ने बताया कि जैसे ही ठंड की शुरुआत हुई, वैसे ही हीटरों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में नए मॉडल के हीटर सजा दिए हैं।
विक्रेताओं के अनुसार बाजार में साधारण हीटर 700 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं जबकि ऑयल हीटर की कीमत करीब 10 हजार रुपये तक जाती है। इनमें ऑयल हीटर सबसे ज्यादा टिकाऊ और ऊर्जा-संरक्षण करने वाला माना जाता है, इसलिए यह उच्च वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय है।
विज्ञापन

वहीं रूम हीटर और ब्लोवर हीटर की मांग इस समय सबसे अधिक बनी हुई है। दुकानदारों ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में रूम हीटर की बिक्री अधिक हो रही है लेकिन जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, सभी प्रकार के हीटरों की बिक्री में तेजी आने की संभावना है।
इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर हीटर बनाने का कार्य भी कुछ स्थानों पर शुरू हो गया है, जिससे बाजार में सस्ते विकल्प भी मिल रहे हैं।
शहर के इलेक्ट्रॉनिक विक्रेताओं का कहना है कि इस बार सर्दी के मौसम में हीटरों की बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक रहने की उम्मीद है।
बाक्स
सर्दी शुरू होने के साथ अब हमने दुकानों में हीटर रखने शुरू कर दिए हैं। अब इनकी मांग भी शुरू हो गई और आने वाले दिनों में इनकी मांग और बढ़ेगी, इसे लेकर हमने विभिन्न प्रकार के हीटर दुकान में रखे हैं। हमारे द्वारा मानक कंपनी के प्रमाणित हीटर बेचें जा रहे हैं जिससे सुरक्षा के साथ गर्मी का आनंद लिया जा सके। -अभिषेक अग्रवाल, हीटर विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें