फोटो नंबर-24ओमप्रकाश,किसान,गांव-मंडलाना
नारनौल। अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर सोमवार को 100 बैग यूरिया का वितरण किया गया। ऐसे में काफी किसानों को बिना खाद प्राप्त किए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों ने प्रशासन से अपील करते हुए बताया कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाए।
जानकारी के अनुसार रबी फसल के दौरान नारनौल खाद केंद्र पर अब तक 2060 बैग यूरिया का वितरण किया गया है। शुक्रवार को 900 बैग यूरिया खाद केंद्र पर पहुंचे थे जिसके शनिवार को 800 व सोमवार को 100 बैग यूरिया का वितरण किया गया। अब खाद केंद्र पर यूरिया का स्टॉक शून्य है। संभावना है कि मंगलवार शाम तक खाद की खेप केंद्र पर पहुंचेगी।
सरसों में सिंचाई का समय आ गया है, इसलिए यूरिया लेने के लिए केंद्र पर पहुंचा था लेकिन खाद नहीं होने के कारण अब दोबारा केंद्र पर आना पड़ेगा। -ओमप्रकाश, किसान, गांव मंडलाना
डीएपी व यूरिया के लिए हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी खाद उपलब्ध नहीं होता तो कभी लंबी लाइन लगी होती है। प्रशासन से अपील है कि नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाए। -रमेश, किसान, गांव मंडलाना
वर्जन :
आवश्यकता अनुसार सभी केंद्रों पर खाद पहुंचाया जा रहा है। नारनौल खाद केंद्र पर भी यूरिया की खेप जल्द पहुंचाई जाएगी। जिले में अब तक 450 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। अभी करीब 6 हजार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है।
-संजय, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।