फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दस बजते ही चौराहों से पुलिस नदारद, शहर की सुरक्षा रामभरोसे

विज्ञापन
रात 10:13 पर सुनसान पड़ा परशुराम चौक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना से काम करने वाली पुलिस ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। इससे शहर के लोगों की सुरक्षा रामभरोसे है। शहर में आए दिन आपराधिक वारदात हो रही हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही शहर की कालोनियों व बाजारों से चोरी के मामले सामने आने लगे हैं। इसके बावजूद रात को दस बजते ही शहर के चौक चौराहों से पुलिसकर्मी नदारद हो जाते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन

शहर के चौक चौराहों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने से अपराधियों के हौसले भी बढ़ जाते हैं। जिससे उनको वारदात को अंजाम देकर फरार होने के लिए खुला रास्ता नजर आता है। बुधवार रात को शहर के चौक चौराहों की ग्राउंड रिपोर्ट लेने के लिए अभियान चलाया गया। रात 9:40 बजे से साढ़े 11 बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों की स्थिति जांची। जिसमें शहर के छह चौक की जांच में से एक पर ही पुलिस का पहरा मिला। अभियान के दौरान शहर के सफीदों गेट, पटियाला चौक, रुपया चौक, देवीलाल चौक, गोहाना रोड व सफीदों बाईपास पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के गोहाना रोड नाके को छोड़कर कहीं भी पुलिस मौजूद नहीं मिली। इससे साफ है कि रात दस बजे के बाद शहर की सुरक्षा रामभरोसे है। आए दिन चोरी, डकैती व लूट की घटनाओं से भी जिला पुलिस को सबक नहीं मिल रहा। जिसके चलते जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले दो दिन पहले ही रात को स्वर्णकार की दुकान का ताला तोड़कर 40 ग्राम सोना अज्ञात लोगों ने चुराया था।
-----------------
पिछले वर्ष जनवरी में दर्ज हुए थे चोरी के तीस मामले
सर्दी बढ़ने के साथ शहर में चोरी की वारदात भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में पिछले वर्ष जनवरी माह की बात की जाए तो प्रत्येक रात एक चोरी का आंकलन जिले के पुलिस थानों में दर्ज मामलों से हुआ है। पिछले वर्ष जनवरी में शहर की कालोनी या फिर बाजारों में दुकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नकदी व फिर अन्य सामान पर चोरों ने अपना हाथ साफ किया था। इसके अलावा घरों से इनवर्टर बैटरी व गैस सिलिंडर चोरी के मामले भी सामने आए थे।
विज्ञापन

-------------------
शहर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी नाकों पर तैनात की जाएगी पुलिस
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने व आपराधिक वारदात को रोकने के लिए सभी चौक चौराहों पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई जाएगी, ताकि कहीं पर भी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से रोका जाए। इसके लिए सभी नाकों पर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ी जिम्मेदारी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- नरेंद्र बिजराणियां, एसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें