17जेएनडी28-पत्रकार वार्ता में शामिल आर्य समाज के लोग। स्रोत सदस्य
जींद। डीएफएससी राजेश आर्य के साथ ऑन ड्यूटी थप्पड़ मारने की आर्य समाज ने निंदा की है। शुक्रवार को आर्य समाज में आर्य समाज शहर के प्रधान राजवीर सिंह, संरक्षक अशोक कुमार गुलाटी ने प्रेसवार्ता में कहा कि लोगों में अनैतिकता की चरम सीमा इतनी बढ़ गई है।
ऑन ड्यूटी प्रशासनिक अधिकारी के ऊपर गुरनाम चंडूनी जैसे समाज के तथाकथित लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया है। इस प्रकार के लोग समाज में किसानों के नाम को बदनाम करते हैं और प्रशासन को अपने हाथ में लेकर अनुचित कार्य करते हैं।
प्रशासन को अपने संज्ञान में लेते हुए ऐसे व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। समाज में फैला रहे अराजकता को बिना किसी भेदभाव के दूर करना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री विनीता आर्य, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, आचार्य सुरेश चंद शास्त्री, कृष्ण कुमार सोनी, लेखा निरीक्षक वीना आर्य, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।