फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लॉन्ग जंप में अरुण और आशू ने परचम लहराया

Fri, 13 Mar 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी39: दौड़ में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
नरवाना। राजीव गांधी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की तरफ से वीरवार को नवदीप स्टेडियम में द्वितीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसडी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने बतौर मुख्य अतिथि किया। लॉन्ग जंप में अरुण और आशू ने परचम लहराया।
विज्ञापन


डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक मीट के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्र आशु और अरुण को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। नवदीप स्टेडियम के सीनियर कोच राजेंद्र सिंह नैन और टीम ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वालों पर एक नजर

प्रतियोगिता पुरुष महिला

100 मीटर दौड़ सुमित मोर आशू

–200 मीटर दौड शोभिक आशू

शॉट पुट सन्नी कल्पना

जेवलिन थ्रो प्रशांत मनीषा

हाई जंप अरुण आशू प्रथम

डिस्कस थ्रो विवेक राठी

400 मीटर रेस। राहुल प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें