पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोनू। संवाद
- फोटो : Jind
पुलिस ने हाट गांव से कुरुक्षेत्र जिले के गांव रतनगढ़ करियाली निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अन्य लोगों को हथियार सप्लाई करता था। इससे पहले गिरफ्तार किए एक आरोपी से पुलिस को सोनू के बारे में पता चला था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदों सदर थाना पुलिस ने 13 अप्रैल को गांव हाट निवासी प्रदीप को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। प्रदीप से पुलिस ने दो पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया था। प्रदीप ने बताया था कि उसने यह पिस्तौल रतनगढ़ निवासी सोनू से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी। रविवार रात को सोनू को गुप्त सूचना के आधार पर हाट रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सोनू को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।