फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो का फर्जी इंश्योरेंस बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो का फर्जी इंश्योरेंस बनवाने के आरोपी पटियाला चौक निवासी अशोक को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

28 मई को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर रमेश शर्मा ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि उनके पास अदालत के माध्यम से मामला आया था कि एक व्यक्ति ने अपने ऑटो का फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बनवाया हुआ है। उस ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला वह फर्जी इश्योरेंस बनवाने का है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने इस मामले में ऑटो के मालिक समेत दो के खिलाफ फर्जी पॉलिसी बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि ऑटो को पटियाला चौक के एक व्यक्ति ने खरीदा था। फिर बाद में ऑटो को एक मोहनगढ़ छापड़ा गांव के व्यक्ति को बेचा, लेकिन व्यक्ति ने फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बनवाया हुआ था। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पटियाला चौक के अशोक का ऑटो था। उसने 28 मार्च 2018 को आरटीए कार्यालय जींद में ऑटो के कागजात जमा करवाए थे। 3 अगस्त 2018 को अशोक ने मोहनगढ़ छापड़ा के राकेश को ऑटो बेच दिया था। उसके बाद ऑटो का एक्सिडेंट हो गया था। फिलहाल पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें