फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर संगत के भोजन, पानी की व्यवस्था करें सभी एसडीएम : डीसी

विज्ञापन
अधिकारियों व गुरूद्वारा प्रबंधकों के साथ बैठक करते डीसी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पानीपत में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए डीसी ने शुक्रवार को सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सब लोग बड़ी शिद्दत के साथ संगत को लेकर भारी संख्या में पहुंचे। साथ ही सभी एसडीएम को संगत के खाने-पीने का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि संत, महात्मा, गुरु हम सबकी सांझी विरासत हैं। गुरुओं ने मानवता की भलाई के लिए जो कुर्बानियां दीं, उस बलिदान की गौरव गाथा युवा पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज सेवा के लिए आगे आ सकें। इसके लिए एडीसी साहिल गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कहा कि सरकार द्वारा संत, महात्माओं, गुरुओं की जयंती व बलिदान दिवस को राज्य स्तरीय महोत्सव के रूप में मनाना एक अच्छा कार्य है। इसी कड़ी में 24 अप्रैल को पानीपत में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस समारोह में गुरु तेग बहादुर की जीवनी को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्थानीय स्तर के मुद्दों का समाधान निकालने के लिए प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहता है और आगे भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए डीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे प्रकाश पर्व में दूरदराज से आने वाली संगत के लिए खाने-पीने की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकाश पर्व पर कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें