फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की हड़ताल जारी, ट्रांसपोर्टर और आढ़तियों के बीच नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में सहमति बनवाने का प्रयास करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पिछले तीन दिनों से माल भाड़े में 20 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर मंडी में आढ़तियों व ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों में मध्यस्थता कर विवाद को समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन माल भाड़े में बढ़ोतरी को लेकर सहमति नहीं बनी। इसके बाद आढ़तियों ने मंडी में बाहर की गाड़ियों से माल ढुलाई करवाने का निर्णय लेकर बैठक को खत्म किया। साथ ही शनिवार से मंडी में धान खरीद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

दोनों के मध्य सहमति करवाने के लिए एसडीएम दलबीर सिंह, तहसीलदार अजय सैनी और शहर थाना प्रभारी मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को आमने- सामने बैठाकर मंडी में धान खरीद के कार्य को सुचा रूप से चलवाने के लिए सहमति बनाने के प्रयास किए। यहां पर ट्रांसपोर्टर दीपक काजल व बिट्टू ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष पक्के आढ़तियों से 20 फीसदी मालभाड़े में बढ़ोतरी करने व ढाला मजदूरी आढ़तियों की ओर से देने की मांग रखी। इस पर पक्के आढ़तियों ने जिले की अन्य कस्बों की मंडियों की भांति मालभाड़े में 8 फीसदी वृद्धि करने की बात कही। इस पर ट्रांसपोर्टरों ने नाराजगी जताई और माल ढोने से मना कर दिया। इसके अलावा कुल 12 फीसदी मालभाड़े में वृद्धि के साथ मजदूरी देने के लिए आढ़तियों ने मना किया तो ट्रांसपोर्टर भी इस बात पर सहमत नहीं हुए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पक्के आढ़तियों को बाहर से गाड़ियां बुलाकर मंडी से खरीदा गया धान उठवाने का प्रबंध करने को कहा और इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी दी अगर वह पक्के आढ़तियों द्वारा मंडी से माल उठवाने में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने कहा कि अगर ट्रांसपोर्टर बाहर की गाड़ियों के आने पर विरोध व कोई हस्तक्षेप करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें