फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टरों की सीवरेज जन स्वास्थ्य विभाग को देने पर रोष

Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी23-सेक्टर नौ में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए हरियाणा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाध
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सेक्टर नौ में हुई। इसमें सेक्टरवासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से पानी व सीवर सेवाओं को जन स्वास्थ्य विभाग को देने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

सेक्टर नौ से प्रधान कर्मपाल देशवाल, सेक्टर आठ के प्रधान सतवीर बांगड़, सेक्टर सात से प्रधान बिजेंद्र लाठर व सेक्टर छह से प्रधान डॉक्टर संजय शर्मा व अमिता ढांडा ने कहा कि सेक्टरों की वाटर सप्लाई व सीवरेज व्यवस्था को एचएसवीपी से हटकर पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को देने का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि सेक्टरों की पीने के पानी की व्यवस्था बहुत मेहनत के बाद कुछ ठीक हुई है और सीवरेज की व्यवस्था में अभी और सुधार की आवश्यकता है।
सीवर की निकासी आगे सुचारू रूप से नहीं हो रही है जिससे बार-बार सीवर लीक होते रहते हैं। वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एचएसवीपी के कर्मचारी और अधिकारियों से मिलकर के उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। उनका यह कहना है कि अगर सेक्टरों की सीवर और पानी की व्यवस्था को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को दे दिया गया तो सेक्टरों की बहुत बुरी हालत हो जाएगी क्योंकि पब्लिक हेल्थ के पास पहले ही शहर का बहुत बड़ा क्षेत्र है।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ के अधीन आने वाले क्षेत्र में सीवरेज व पानी व्यवस्था चरमराई रहती है। यदि सेक्टरों का कार्य भी पब्लिक हेल्थ विभाग को दे दिया गया तो यह व्यवस्था और भी चरमरा जाएगी और सेक्टर वासियों की और बुरी तरह बदहाली होगी। इस अवसर पर प्रवीण ढिल्लों, राजवीर मोर, ईश्वर सांगवान, जसमेर सांगवान, फूल सिंह सांगवान, मितू मोर, मास्टर रिछपाल, वेद, आजाद खोखर व धर्मवीर श्योकंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें