फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोध मनुष्य को ले जाता है विनाश की ओर : संत सुखदेवानंद

Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। कुटिया शांत सरोवर के तत्वावधान में चल रहे 31वें वार्षिकोत्सव का रविवार को नगर की महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में समापन हो गया। समारोह में संत सुखदेवानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। साध संगत ने संत सुखदेवानंद महाराज का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। वहीं भजन कीर्तन के कार्यक्रम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

सुखदेवानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध इंसान को विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी शब्द बोलने से पहले उस पर विचार करें और विचार करने के बाद ही उसे अपने मुख से बोलें। इससे व्यक्ति के बोलने में शालीनता आएगी। उन्होंने कहा कि सत्संग का मौका भाग्यशाली व्यक्ति को ही मिलता हैं। भगवान की कृपा भी उन्हीं लोगों पर होती है जो मानव मात्र की सेवा में अपना तन-मन व धन समर्पित कर देते हैं। सत्संग का श्रवण करने से मानव का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। उन्होंने फरमाया कि मनुष्य को काम, क्रोध, लोभ व मोह का त्याग कर करके सच्चाई और सादगी भरा जीवन जीना चाहिए। सुमिरन, सत्संग और सेवा जैसे कार्य करने से मनुष्य जन्म सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जीव जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल प्राप्त होगा। जीवन में अच्छे कर्म करो, अच्छे कर्मों के करने से भगवान के चरणों में स्थान मिलता है। इस मौके पर डाॅ. रामचंद्र माटा, डाॅ. तारा चंद भाटिया, डाॅ. राजेंद्र भाटिया, सक्षम भाटिया, सरोज भाटिया, पंकज भाटिया, हिमांशु भाटिया, मुकुल माटा, हनी, चिराग, तरुण भाटिया, राजकुमार भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें