फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगों पर सौंपा डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आंगनबाड़ी वर्करों ने सोमवार को जिला प्रधान बुल्ला देवी की अध्यक्षता में मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने गोहाना रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में धरना दिया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का भाकियू नेताओं ने भी समर्थन कर उनके साथ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला सचिव सुमन ने कहा कि हरियाणा सरकार की हठधर्मिता के कारण आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर की हड़ताल अब तक कि सबसे लंबी हड़ताल बन गई है, लेकिन सरकार आंगनबाड़ी महिलाओं की मांगों का समाधान नहीं कर रही। जिससे आंदोलनरत महिलाओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों को न मानकर इसी तरह से गुमराह करती रही तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि कलायत में 26 मार्च को ऐतिहासिक जन महापंचायत होगी। इस जन महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें नरेश टिकैत, जोगेंद्र उग्राहा, अशोक धवले, इंद्रजीत सिंह व रतन मान शिरकत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 700 के करीब आंगनबाड़ी वर्कर निलंबित हो चुकी हैं, सैकड़ों पर मुकद्दमे दर्ज हैं। प्रदर्शन में ओमपति, कर्मजीत कौर, मुकेश, कमलेश, बिमला, रोशनी, धौली, मूर्ति, पवन देवी, कृष्णा, इंद्रो शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें