फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की नींव मजबूत कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : संतोष

विज्ञापन
17जेएनडी11: प्र​शिक्षण शिविर में भाग लेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत : आंगनबाड़ी वर्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना : महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण व प्रारंभिक शिक्षा विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। प्रशिक्षण में 96 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के पोषण स्तर में सुधार प्रारंभिक बाल शिक्षा को मजबूत करना व कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और खेल-खेल में पढ़ाई के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बच्चों की उम्र के अनुसार पोषण आहार देने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के विषय में जानकारी दी। प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों में रुचि बढ़ाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) संतोष यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की भूमिका बेहद अहम है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर ज्योति, मुकेश कविता, सोनिया, अवंतिका, बनीता, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें