फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई एंबुलेंस, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर झांझ कलां के पास बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस आगे चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। एंबुलेंस में गर्भवती समेत छह लोग सवार थे। सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खरकभूरा निवासी अजय की पत्नी सुमन (25) को प्रसव पीड़ा के चलते बुधवार रात उचाना नागरिक अस्पताल लाया गया था। वहां से उसे जिला मुख्यालय नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में सुमन, उसके पति अजय, सास कमलेश (52), जेठानी सीमा को लेकर नागरिक अस्पताल लाया जा रहा था।
खटकड़ टोल प्लाजा से निकलते ही एंबुलेंस आगे चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिससे कमलेश व सीमा को काफी चोटें आईं हैं। उन्हें दूसरी एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई जबकि प्रसव पीड़िता को रेफर कर दिया गया। शहर के ही निजी अस्पताल में नाॅर्मल डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई जायजा लिया। जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, एंबुलेंस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें