फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद राजघराने को बेवजह किया जा रहा बदनाम : रानी इंद्रजीत कौर

विज्ञापन
15जेएनडी36-प्रेसवार्ता के दौरान जमीन के कागजात दिखाते हुए रानी इंद्रजीत कौर। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद राजघराने की वारिस और रानी इंद्रजीत कौर ने उन पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। आठ जनवरी को रानी इंद्रजीत कौर को इस मामले में अदालत ने समन जारी किया था।
विज्ञापन

रानी इंद्रजीत ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर सकती और उनका कानून में पूरा विश्वास है। वह तय तिथि पर अदालत में पेश होकर अपना जवाब दाखिल करेंगी।
गोपीचंद की ओर से लगाए गए धोखाधड़ी के आरोप पर रानी इंद्रजीत कौर ने कहा कि गोपीचंद ने मामले में बहुत सी बातों को छुपाया है। वास्तव में यह लड़ाई गोपीचंद के परिवार की है जिस रजिस्ट्री की वह बात कर रहे हैं वह रजिस्ट्री किसी और व्यक्ति के नाम नहीं बल्कि गोपीचंद के बेटे राजेश की पत्नी के नाम करवाई गई है।
विज्ञापन

जब रजिस्ट्री करवाई गई उस समय पूरा परिवार एक था लेकिन बाद में जब गोपीचंद और उनके बेटे राजेश के बीच अनबन हो गई तो उसने अदालत में उनके खिलाफ केस डाल दिया। उन्होंने कहा कि पहले इस प्लांट का सौदा उनके साथ राजेश ने किया था और राजेश ने 18000 रुपये उन्हें दिए थे बाद में गोपीचंद ने 15000 रुपये दिए।
उन्होंने कहा कि गोपीचंद अब राजेश को अपना बेटा ही मानने से इनकार करते हैं तो कोई क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अदालत में अपना पक्ष रखेंगी और उसके बाद मानहानि का भी केस करेंगी।
उन्होंने कहा कि गोपीचंद ने उनके परिवार की इज्जत खराब की है लेकिन वह अदालत और भारतीय कानून में विश्वास रखने वाली महिला हैं और वह हर हाल में इसमें अपना पक्ष रखने के बाद मानती है कि कानून उनकी बात को सुनेगा और उन्हें जीत हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें