फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद, जांच को तैयार : सरपंच

Thu, 27 Feb 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी31: गांव में होने वाले कामों की जानकारी देते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
उचाना। डूमरखा कलां गांव में पंचों के लगाए आरोपों को सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने झूठा व बेबनियाद बताया है। इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया तो कई पंच भी सरपंच के पक्ष में आ गए हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि जो आरोप पंचों द्वारा लगाए गए है उनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये सभी आरोप निराधार है वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है।
आरोप लगाने वाले पंचों को लेकर राहुल ने कहा कि ये पंच अपने निजी कामों के लिए दबाव बना रहे है। बीडीपीओ ऑफिस में मंगलवार को डूमरखा कलां के कई पंचों ने लिखित में शिकायत देते हुए सरपंच पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। सरपंच राहुल ने बताया कि गांव में जो लाइब्रेरी, चौपाल बनी है उन सब पर सोलर प्लेट लगाई गई है। स्कूल में भी सोलर प्लेट लगाई गई है। उनकी मांग के बाद चार दीवारी स्कूल की बनाई गई है। ग्रामीण सुरेंद्र, सुनीता ने कहा कि सरपंच बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें