फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एडीसी ने शुरू की जेडी 7 पर मिट्टी धंसने की जांच

Thu, 27 Feb 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी44: मिट्टी कटने से दोनों तरफ ढका गया पॉलीथीन। कालोनीवासी
विज्ञापन
जींद। जेडी 7 पर मिट्टी की तोंद गिरने के कारण बड़ा हादसा होने से टला गया था। इस मामले में डीसी के दौरे के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हुआ था। यहां पर तीन महीने पहले काम बंद कराया गया था। इसके कारण मिट्टी की तोंद गिरी। अब इस मामले में डीसी के निर्देशों पर बनी कमेटी ने जांच प्रक्रिया शुरू की है। यह जांच काम की गुणवत्ता के आधार पर होगी।
विज्ञापन

डीसी ने दो दिन पहले मौके का निरीक्षण कर उसी दिन एडीसी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एडीसी समेत चार अधिकारियाें को जांच के लिए पत्र लिखा। अब एडीसी यहां पर हुए काम की गुणवत्ता समेत अन्य तथ्यों पर जांच करेंगे। इसमें जो भी खामियां मिलेंगी। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी।
फिलहाल ठेकेदार व एचएसआरडीसी के अधिकारी मौके पर ही डटे हुए हैं। आगामी दो दिनों में मौसम विभाग ने बरसात की संभावना जताई है। इससे निपटने के लिए लगभग पूरी तैयारी की गई हैं। खुदाई के स्थान पर दोनों तरफ पाॅलिथीन लगाए गए हैं। इसके अलावा लोहे की जाली लगाकर बच्चों के गिरने के खतरे को दूर किया गया। वहीं जिन मकानों के सामने ज्यादा मिट्टी कटी हुई थी। वहां पर मिट्टी के कट्टों को भरकर लगाया गया है। इसके अलावा जो बाक्स व दीवारें बनाई जा रही थी। वह एक तरफ तो पूरी व दूसरी तरफ की 50 प्रतिशत पूरी कर दी गई है। अगर इसी गति से काम चला तो अंडर पास का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें