फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनपुर गांव के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए एसडीएम उचाना प्रीतपाल ने सोमवार को नगूरां पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान जीवनपुर गांव में 45 वर्ष की आयु के ऊपर वाले लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर एसडीएम ने बधाई देते हुए एमओ नगूरां डॉ. संध्या को जीवनपुर गांव में टीकाकरण के काम में लगे कर्मचारियों के नाम अवॉर्ड के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगूरां गांव में भी 45 वर्ष से ऊपर के 50 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। एसडीएम ने कहा कि वैसे तो लोग पूरे दिन बैठकर चर्चा चुगली करते हैं, लेकिन वास्तविक मेें जो लायक होता है उसका काम बोलता है। ऐसा ही किया है जीवनपुर तथा नगूरां गांव में कार्यरत स्टाफ के कर्मचारियों ने। यहां के कर्मचारियों ने लोगों के दिलों तक पहुंचकर जागरूक करने के काम किया है, जोकि काबिले तारीफ है। इसके अलावा एमओ को निर्देश दिया कि जिन गांवों में लोगों में टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां हैं उनको जीवनपुर गांव के लोगों का उदाहरण देकर जागरूक करें।
विज्ञापन

जीवनपुर गांव में 45 वर्ष की आयु से ज्यादा के लोगों को शत-प्रतिशत टीकाकरण : डॉ. संध्या
नगूरां पीएचसी की एमओ डॉ. संध्या ने बताया कि जीवनपुर गांव में कार्यरत स्टाफ एएनएम सुनीता, संतोष तथा स्वास्थ्य वर्कर कृष्ण ने 45 प्लस आयु के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर अच्छा काम किया है। वहीं नगूरां गांव में भी 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आधे से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है। इसके लिए एएनएम राजबाला तथा स्वास्थ्य वर्कर संजय बधाई के पात्र हैं। एसडीएम के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों के नाम अवार्ड के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें