विवि में ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीआरएसयू कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें विवि में सुचारु रूप से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने, हॉस्टल, कैंटीन और फोटोस्टेट की दुकानें खोलने की मांग की।
परिषद के जिला संयोजक वीरेंद्र पिंडारा व अध्यक्ष अमित खैरी ने कहा कि विद्यार्थियों को कई शैक्षणिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा है। इसमें लंबित परीक्षा परिणाम को इसी सप्ताह घोषित करना, सुचारु रूप से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करना, विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल खोलना, विश्वविद्यालय सुविधा केंद्र में कैंटीन और फोटोस्टेट की दुकानों को शुरू करवाना है। सचिव पवन रेढू एवं नवीन कटारिया ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा री-अपीयर विद्यार्थियों को स्पेशल चांस देकर उनकी परीक्षा करवाएं, ताकि उनका एक वर्ष खराब नहीं हो। इस मौके पर प्रविंद्र, अजय आर्य, गौरव पिंडारा, सचिन चांदपुर व सुमित भी मौजूद रहे।