फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए कु छ कर गुजरने का अमूल्य अवसर है अग्निपथ योजना : डीपी वत्स

विज्ञापन
अग्रिपथ योजना के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रधान राजूमोर। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के एक निजी होटल में भाजपा के जिला प्रधान राजूमोर की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स ने शिरकत कर अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी दी।
इसमें सांसद डीपी वत्स व राजूमोर ने कहा कि सशस्त्र बलों में सेवा के लिए अग्निपथ योजना एक क्रांतिकारी और परिवर्तनकारी पहल है। इसके माध्यम से देश के भविष्य निर्माता युवाओं को राष्ट्र सेवा और देश के लिए कुछ कर गुजरने का एक अमूल्य अवसर मिला है। इससे युवाओं में क्षमता और कौशल का निर्माण होगा, साथ ही देश का रक्षा तंत्र और भी सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में जगह मिलेगी। शेष अग्निवीर केंद्र व राज्य सरकार के नौकरियों में अन्य उम्मीदवार की तुलना में अधिक सक्षम होंगे और योग्यता के आधार पर नौकरी पाने में अधिक सफ ल होंगे। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ मिलने वाली हमारे देश की सीमा पहाड़ी इलाका है इसलिए इन क्षेत्रों में कम आयु प्रोफाइल वाली यूनिट उच्च ऊंचाई पहाड़ी कठोर इलाके में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी और यह भविष्य में ऐसे लड़ाइयों में जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें