नरवाना। सिरसा ब्रांच नहर के ढाकल हेड के पास 23 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी मिलते ही युवक के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस व गोताखोर से संपर्क किया। उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, मगर अभी तक उसा पता नहीं चल पाया है।
पतराम नगर निवासी 23 वर्षीय अनमोल बाइक पर अकेले ही ढाकल हेड पर पहुंचा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन वहां पर पहुंचे और घर चलने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। उसके चाचा ने घर ले जाने के लिए उसे बाइक पर बैठाया तो वह नहर में कूद गया। शनिवार रात आठ बजे तक उसका पता नहीं चल पाया था। गोताखोरों की टीम को अनमोल को ढूंढने के लिए बुलाया गया। सदर एसएचओ कुलदीप ने बताया कि अनमोल का सुराग नहीं लगा है। पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है।
13जेएनडी28: अनमोल की फोटो।
13जेएनडी28: अनमोल की फोटो।
13जेएनडी28: अनमोल की फोटो।