फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर दोस्तों ने ही गुरुग्राम में ले जाकर वसूले थे सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अर्बन इस्टेट में किराये का मकान लेकर सट्टा खाईवाली का काम करने वाले हनुमान नगर निवासी घनश्याम का उसके ही दोस्तों ने अपहरण किया था। आरोपियों ने उसे गुरुग्राम में ले जाकर सात लाख रुपये वसूल किए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हनुमान नगर निवासी घनश्याम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल अर्बन इस्टेट में किराये पर मकान में रहता है और वहां पर ऑनलाइन सट्टा खाईवाल का काम करता है। हिसार निवासी मनीष, उत्तर प्रदेश निवासी अभय, दिल्ली निवासी हरीश और रामकली गांव निवासी प्रवीण उसके मकान में ही रहते थे। वे भी उसके साथ ऑनलाइन सट्टा खाईवाल का काम करते थे। 18 नवंबर को वह और उसके सभी साथी अपने मकान में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे ओमनगर निवासी अतुल सैनी, जो कि उसके साथ ही काम करता है। वह आया और वहीं सो गया। अगले दिन सुबह लगभग पांच बजे अतुल उठा और बाहर चला गया। कुछ देर बाद अतुल और उसके साथ बहादुरगढ़ निवासी आनंद आए, जो कि वह भी उसके साथ ही काम करता था। इनके साथ जींद के ही सचिन और अमन चौधरी भी उनके साथ आए। कमरे में आते ही अमन चौधरी ने उसको पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि कार की चाबी दो। इसके बाद मनीष ने चाबी उठाकर अमन को दे दी। फिर अमन, अतुल सैनी, सचिन और आनंद ने उसे तथा मनीष को जबरदस्ती कार में बैठा दिया। वह साथ में कमरे से उन दोनों के मोबाइल फोन भी साथ में ले गए। बीच रास्ते में अतुल सैनी ने उससे एक करोड़ रुपये की मांग की। फिर 70 लाख और बाद में 50 लाख रुपये मांगे। वह उन दोनों को गुरुग्राम में अतुल सैनी अपने दोस्त मोंटी के घर ले गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उनके साथ काम करने वाला उसका दोस्त उत्तर प्रदेश निवासी अभय, दिल्ली निवासी हरीश, रामकली निवासी प्रवीण पहले ही एक कमरे में बैठे मिले। फिर अपहरण करने वालों ने 10 लाख रुपये मांगे। उसने अपने जींद के एक जानकार से बात करे सात लाख रुपये मंगलवार अमन चौधरी के जानकार को दिला दिए। 20 नवंबर दोपहर को वह पांचों उसको गुरुग्राम के एक होटल में ले गए। वहां पर जाकर फिर से 30 लाख रुपये और मांगे, लेकिन वह उनको चकमा देकर होटल से बाहर निकल गया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अतुल सैनी, अमन चौधरी, सचिन और आनंद को नामजद कर उनके खिलाफ अपहरण करने, चौथ वसूलने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें