संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। तेज बारिश के बाद हुए जलभराव से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। कुछ एरिया को छोड़कर पानी की निकासी पहले की अपेक्षा जल्दी होने से लोगों को आने वाली परेशानी कम हुई है। डाकघर रोड, राजेंद्रा कालोनी, बैंक कॉम्प्लेक्स रोड सहित अन्य जगह पर बारिश के बाद कई-कई घंटे तक पानी की निकासी नहीं हो पाती थी।
एसटीपी पर लगाई गई 25 हार्स पॉवर की जगह 40 हाॅर्स पॉवर एवं मंडी में पानी निकासी को लेकर लगाई गई 25 हाॅर्स पॉवर की मोटर की जगह 50 हाॅर्स पावर की मोटर चलने से पानी की निकासी बारिश कुछ घंटों के बाद हो गई।
30 साल पुरानी पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक देवेंद्र अत्री द्वारा सख्ती दिखाई गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ जलभराव वाली जगहों पर निरीक्षण किया था। यहां पर पानी निकासी का पुख्ता प्रबंध को लेकर निर्देश देने के बाद मंडी में पाइप लाइन की सफाई की गई।
पानी निकासी की मोटर की क्षमता बढ़ाई गई। सुरेश, राजा, मनोज ने कहा कि पहले की अपेक्षा इस बार पानी की निकासी जल्दी हुई है। पहले तेज बारिश के बाद पूरे दिन बाजारों, गलियों में पानी भर रहता था।
विधायक के समक्ष लोगों द्वारा की गई पानी की निकासी नहीं होने मांग के बाद विधायक ने सख्ती दिखाई जिसका असर ये रहा कि तेज बारिश के बाद भी पानी की निकासी कुछ घंटों के बाद शहर से हो गई। रेलवे रोड पर एक्सिस बैंक के पास, हाइवे पर सर्विस रोड पर अभी जलभराव की समस्या है।